{"_id":"60bfb3ed8ebc3eb4e76c944b","slug":"farmer-protested-for-compensation-kashipur-news-hld4270534153","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि भूमि का मुआवजा किसी और को देने से आत्मदाह के लिए बैठा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि भूमि का मुआवजा किसी और को देने से आत्मदाह के लिए बैठा किसान
विज्ञापन
गढ़ीहुसैन गांव निवासी एक किसान की कृषि भूमि का मुआवजा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की ओर से किसी दूसरे किसान को दिए जाने से आक्रोशित किसान अपने परिवार के साथ मिट्टी का तेल लेकर खेत में धरने पर बैठ गया। उसने आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इस दौरान किसान ने राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य भी रुकवा दिया। एसडीएम ने एनएच अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गढ़ीहुसैन गांव निवासी सतीश कुमार ने एसडीएम को बताया कि उसकी पांच बीघा कृषि आराजी राष्ट्रीय राजमार्ग में आई है। इसका मुआवजा राजस्व कर्मियों की गलत रिपोर्ट के कारण किसी दूसरे किसान को दे दिया गया है। इसके विरोध में उसने उच्च न्यायालय में रिट दाखिल की थी। उच्च न्यायालय ने भी राष्ट्रीय राजमार्ग में आई कृषि भूमि को उसके स्वामित्व की भूमि माना है।
इसकी सूचना राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को दी लेकिन अधिकारी उसको उसकी कृषि भूमि का मुआवजा नहीं दे रहे। इससे आक्रोशित होकर वह अपने परिवार के साथ अपने खेत पर धरने पर बैठा है। उसने चेतावनी दी कि यदि उसको न्याय नहीं मिला तो वह परिवार के सदस्यों के साथ आत्मदाह कर लेगा। एसडीएम सुंदर सिंह ने पीड़ित परिवार से वार्ता कर अभिलेखों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। (संवाद)