{"_id":"6acfca01544a0cc11106e3fc","slug":"farmer-leaders-arrived-at-the-tehsil-headquarters-with-trolleys-heavily-loaded-with-paddy-after-weighing-could-not-be-carried-out-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-148452-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तौल न होने पर धान से भारी ट्राॅलियां लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे किसान नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तौल न होने पर धान से भारी ट्राॅलियां लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचे किसान नेता
Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
गदरपुर। नवीन अनाज मंडी में धान की तौल न होने से नाराज किसानों ने बुधवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। भाकियू से जुड़े किसान नेताओं ने पुलिस के रोकने पर भी रास्ता जाम कर दिया। बाद में एसडीएम से वार्ता के बाद किसानों ने निजी व्यापारी के माध्यम से धान की तौल कराई।
ग्राम श्याम नगर निवासी किसान राजकुमार कक्कड़ बुधवार को दो ट्राॅलियों में धान लेकर नवीन अनाज मंडी पहुंचे थे। मंडी में मानक के अनुरूप धान न होने और कच्चे आढ़तियों के खरीद न करने से उनकी तौल नहीं हो पाई। राजकुमार ने इसकी जानकारी भाकियू के कुमाऊं मंडल महासचिव विक्रम सिंह गोराया को दी। गोराया अन्य किसानों के साथ मंडी पहुंचे और दोनों ट्राॅलियों को तहसील मुख्यालय ले आए।
तहसील गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस पर किसान आक्रोशित हो गए और धान की ट्राॅलियों को रास्ते में खड़ा कर दिया। इससे तहसील का रास्ता बंद हो गया और यातायात बाधित हुआ। सूचना मिलने पर एसडीएम अमृत शर्मा ने मंडी समिति सचिव आशा गोस्वामी और एसएमआई मनोहर सिंह पंचपाल से बात की। उन्होंने किसानों को तौल कराने का आश्वासन देकर मंडी भेजा, लेकिन मानक के अनुरूप धान न होने से तौल फिर भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
धान की तौल न होने से नाराज किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसान नेता विक्रम सिंह गोराया ने कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन धान खरीद की नीति को प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पाया है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में कई अन्य किसान नेता भी मौजूद थे। इनमें युवा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह विर्क, बलविंदर सिंह, हैप्पी विर्क, बंटी मैनी, धर्मपाल कंबोज, गुरमीत सिंह और हरीश शर्मा डंपी शामिल थे। संवाद