{"_id":"68aa16da6edc02e6c40ae25e","slug":"farmer-demands-uriya-in-us-nagar-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-128986-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर और काशीपुर के लिए एक-एक रैक यूरिया की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर और काशीपुर के लिए एक-एक रैक यूरिया की मांग
Sun, 24 Aug 2025 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। खरीफ सीजन में सहकारी समितियों पर एनपीके 1750 और डीएपी 3000 मीट्रिक टन उपलब्ध है। यूरिया की उपलब्धता के लिए काशीपुर व रुद्रपुर रैक प्वाइंट एक-एक रैक की मांग कृषि निदेशालय से की गई है। निजी खाद विक्रेताओं के यहां यूरिया उपलब्धता है।
मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. अभय सक्सेना ने बताया कि निजी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे एक किसान को पांच बोरी से अधिक यूरिया अपने स्तर से नहीं देंगे। पांच बोरी देने के लिए भी आधार कार्ड व खतौनी से सत्यापित करेंगे कि वह ऊधम सिंह नगर के किसान हैं कि नहीं।
उन्होंने बताया है कि जिले में कई काश्तकार ठेके पर लेकर खेती करते हैं, जिनको अधिक खाद की आवश्यकता होती है। उनको भी खाद प्राप्त हो सके, इसके लिए निजी खाद विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि वह मुख्य कृषि अधिकारी स्तर पर अनुमति प्राप्त करेंगे और किसान से आधार कार्ड, खतौनी व ठेके आदि का विवरण भी लेंगे।
विज्ञापन
वर्तमान में निजी दुकानों पर कृभको यूरिया उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त यारा फर्टिलाइजर इंडिया लि. की एक रैक नीम कोटेड यूरिया शीघ्र ही प्राप्त होने वाली है।