फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Farewell to Durga Mata with tearful eyes on Vijayadashmi

विजयदशमी पर दुर्गा माता को अश्रुपूरित नेत्रों से दी विदाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farewell to Durga Mata with tearful eyes on Vijayadashmi
शक्तिफार्म में एक दूसरे को सिंदूर लगाती महिलाएं। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। टैगोर नगर और निर्मल नगर दुर्गा मंदिर में शुक्रवार को विजयदशमी की पूजा संपन्न कराई गई। सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया। पूजा के पश्चात भक्तों ने देवी दुर्गा को अश्रुपूरित नेत्रों से कैलाश पर्वत के लिए विदाई दी। इस दौरान मंदिर में स्थापित दुर्गा माता सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों का सांकेतिक दर्पण विसर्जन किया गया। विसर्जन से पूर्व सिंदूर खेला अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अनुष्ठान में महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की और सौभाग्य से भरे वैवाहिक जीवन का मां दुर्गा से आशीर्वाद मांगा। इस अनुष्ठान के पीछे मान्यता यह है कि मां दुर्गा सुहाग की उम्र लंबी करेंगी और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य मालती विश्वास, चंद्रकांत दास, सुबीर सरकार, पवित्र मंडल, केपी मंडल, कालीपद मंडल, सव्यसाची हालदार, शिवम विश्वास, अशोक मंडल, अरविंद मंडल, पिंकी मंडल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed