फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Fancy numbers of vehicles will be auctioned from tomorrow

Udham Singh Nagar News: कल से वाहनों के फैंसी नंबरों की होगी नीलामी

Sun, 09 Feb 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fancy numbers of vehicles will be auctioned from tomorrow
रुद्रपुर। आम बोलचाल की भाषा में वीआईपी नंबर कहे जाने वाले वाहनों के फैंसी नंबरों के शौकीन अपनी मुराद पूरी कर सकते हैं। सोमवार से परिवहन विभाग की ओर से फैंसी नंबरों की ऑनलाइन नीलामी होगी। 0001 से 0009 और 786 नंबर की एक लाख से बोली शुरू होगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के फैंसी नंबर के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके लिए वेबसाइट पर सार्वजनिक उपयोगकर्ता के तौर पर रजिस्ट्रेशन किया जाता है। वाहन स्वामी वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाकर लॉग इन कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) चुनकर उपलब्ध फैंसी नंबरों में से अपना पसंदीदा नंबर चुन सकते हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण शुल्क और फैंसी नंबर का आरक्षित मूल्य जमा करने के बाद आवंटनपत्र मिलता है। आवंटनपत्र के जरिए संबंधित आरटीओ, एआरटीओ कार्यालय में वाहन पंजीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन चक्रपाणि मिश्र ने बताया कि 0001 से 0009 और 786 नंबर की बोली एक लाख रुपये से शुरू होगी। 7777, 1111 सिरीज के नंबरों की बोली न्यूनतम 25,000 रुपये से शुरू होगी। नीलामी के लिए https://fancy.parivahan.gov.in आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed