{"_id":"5724face4f1c1b4721a91851","slug":"family-wedding-reconstructed-house-burglars","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार शादी में, चोरों ने घर खंगाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार शादी में, चोरों ने घर खंगाला
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में चोर बंद पड़े घरों को निशाना बना रहे हैं। विवाह समारोह में गए परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर में रखा कीमती सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर मुआयना किया और चोरी हुए सामान की जानकारी ली।
वार्ड नंबर 2 ट्रांजिट कैंप निवासी विकास चक्रवर्ती की शक्तिफार्म स्थित रिश्तेदारी में शुक्रवार को शादी थी। जिसके लिए पूरा परिवार शक्तिफार्म गया था। शनिवार सुबह घर का ताला टूटा देख पड़ोसियों ने विकास को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे। उन्होंने भीतर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। विकास ने बताया कि चोर घर में रखे 30 हजार रुपये, सोने का हार, दो जोड़ी कुंडल, चांदी के जेवरात सहित डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन