फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   family members have termed the youth death under suspicious circumstances as murder in rudrapur

Uttarakhand: जहर पिलाकर ई-रिक्शा चालक की हत्या करने का आरोप, परिजनों का पुलिस कार्यालय में प्रदर्शन; की मांग

Tue, 04 Mar 2025 04:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 04 Mar 2025 04:41 PM IST
सार

चार दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत को परिजनों ने हत्या करार दिया है। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
family members have termed the youth death under suspicious circumstances as murder in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रुद्रपुर में चार दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत को परिजनों ने हत्या करार दिया है। उन्होंने एसएसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपकर युवक की जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

रामपुर के हरियाल पटवाई निवासी ओमप्रकाश ने मंगलवार को परिजन और रिश्तेदारों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा सुमित गड्ढा काॅलोनी में रहकर ई-रिक्शा चलाता था। उसका मोहल्ले में रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था।

विज्ञापन

लड़की के घर वालों ने सुमित को धमकाया था। 27 फरवरी को उसकी मां श्यामकली ने सुमित को फोन किया था। बेटे ने बताया था कि उसे लड़की के भाई-पिता ने पीटा है और जहरीला पदार्थ पिला दिया है। वह बालाजी गेट काशीपुर बाईपास पर ई-रिक्शा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बेसुध पड़े बेटे को अस्पताल ले जाया गया तो डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कहा कि बेटे को जहर देकर मारा गया है लेकिन पुलिस मामले में लापरवाही बरत रही है। कहा कि यदि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो बेमियादी धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने वहां पहुंचे कोतवाल मनोज रतूड़ी से मामले में कार्रवाई की मांग की। वहां तोता राम, धर्मवीर, सुमित पाल, राकेश, ओमकार, प्रीति, शीला, जगवती, रीता, जयमाला, राजकुमार आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed