फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Families of the missing suraj

व्यापारी की बरामदगी न होने से भड़का जनाक्रोश

Fri, 08 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, खटीमा। Updated Fri, 08 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Families of the missing suraj
लापता सूरज के ‌परिजन - फोटो : अमर उजाला

खटीमा। तीन जुलाई से लापता व्यापारी सूरज चंद का बृहस्पतिवार को पांचवें दिन भी पता नहीं चल सका। व्यापारी की बरामदगी न होने से खफा लोगों ने कोतवाली के आगे जाम लगाकर विरोध, प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने कोतवाली आए एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले का घेराव किया। महिलाओं ने लापता व्यापारी की बरामदगी की मांग की। एसएसपी ताकवाले ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि पुलिस 12 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की महिला नेत्री विमला सजवाण, पूर्व प्रधान लीला चंद, समाज सेवी शांति ज्याला, विमला मुंडेला, सावित्री चंद के नेतृत्व में तमाम महिलाएं कोतवाली गेट पर पहुंची। उन्होंने कुछ देर तक जाम लगाया। कहा कि पांच दिन से लापता व्यापारी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस केवल पूछताछ पर तक ही सीमित है। लापता व्यापारी के मोबाइल की लोकेशन भी साफ दिखाई दे रही है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन


कोतवाल बीएल विश्वकर्मा के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम तो खोल दिया लेकिन महिलाएं कोतवाली के बरामदे में आकर जम गयी। इस दौरान जैसे ही एसएसपी ताकवाले, रुद्रपुर के कोतवाल जेसी पाठक कोतवाली पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं ने लापता व्यापारी का तत्काल खोजने की मांग की। उन्होंने शुक्रवार सुबह दस बजे तक व्यापारी न मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटीमा। लापता व्यापारी सूरज चंद के बड़े भाई चंद्रप्रकाश ठाकुर ने भाई की सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। उन्होंने अपना फोन नंबर 9536415516 पत्रकारों को बताते हुए कहा कि जिस दिन भाई घर से निकला उस दिन वह मैरून कलर की शर्ट, जींस पहने था। पैरों में वुडलैंड की सैंडल, गले में गमछा पहने था। 

खटीमा। लापता व्यापारी सूरज चंद के बड़े भाई चंद्रप्रकाश ने कहा कि उन्होंने अपने भाई की गुमशुदगी को लेकर मुख्यमंत्री के ट्वीटर एकाउंट में कई बार लिखा लेकिन उसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला और न ही पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक है। पुलिस को जिस तरह इस केस पर कार्रवाई करनी चाहिए वह नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि लोकल पुलिस इस केस को नहीं सुलझा पा रही तो यह केस सीआईडी को सौंप देना चाहिए। उनके भाई के लिए एक-एक दिन कीमती है। 

खटीमा। लापता व्यापारी के मामले में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने कहा कि व्यापारी की फोटो वाले पोस्टर छपवाकर कई जगह लगवाए जा रहे हैं। इस्लामनगर में जहां सूरज की स्कूटी मिली थी, उस जगह जाकर एक मदरसे में लोगों की मीटिंग बुलायी गयी है। जिसमें लोगों को व्यापारी के बारे में बताने को कहा गया है। 12 से अधिक संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।

लापता व्यापारी के परिजनों द्वारा सूचना देने वाले को पांच लाख की घोषणा की गयी है। पुलिस की ओर से स्कूटी के बारे में बताने वाले को दस हजार का इनाम भी दिया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रत्येक सूचना गोपनीय रखी जाएगी। एसएसपी ताकवाले ने कहा कि लापता व्यापारी के मोबाइल पर एसएमएस भी किए जा रहे हैं। उसके लेनदेन की जानकारी जुटाई जा रही है। व्यापारी की कमेटियों में कितनी रकम लगी थी, मार्केट में आई मंदी में उसे लोगों से कितनी रकम लेनी थी और कितनी लोगों को देनी थी, इस पर भी नजर रखी जा रही है। ताकवाले ने कहा कि व्यापारी की गुमशुदगी को अपहरण समेत सभी एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। 

खटीमा। दर्जा राज्यमंत्री, पूर्व विधायक गोपाल सिंह राणा, कांग्रेस नेता देवेंद्र चंद ने लापता व्यापारी सूरज चंद के मामले में एएसपी पंकज भट्ट से मिले। चंद, राणा ने एडिशनल एसपी भट्ट से कहा कि इस मामले का खुलासा शीघ्र किया जाए।

जो भी अपराधी हों उनको जेल भेजा जाए। कोई भी निर्देश इस मामले में जेल नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बारे में शीघ्र ही मुख्यमंत्री हरीश रावत से भेंटकर उन्हें पुलिस कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा। एएसपी भट्ट ने कांग्रेस नेताओं को किसी भी निर्दोष को जेल न भेजने का आश्वासन दिया। वहां कल्याण सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह खनका, रमेश रौतेला आदि थे।

खटीमा। तहसील क्षेत्र में करोड़ों की जमीन खरीद कर लाखों के वारे-न्यारे करने वाले छोटे-बड़े प्रॉपर्टी डीलरों की जान सांसत में है। वरिष्ठ व्यवसायी सूरज चंद प्रॉपर्टी डीलरों सहित तमाम छोटे-बड़े जरूरतमंदों को छोटी-मोटी रकम ब्याज पर देकर काम चलाया करता था। तीन जून से उसके लापता होने के बाद उसकी डायरी में दर्ज प्रत्येक जरूरतमंद अब पुलिस की पूछताछ से बाहर नहीं है। स्थिति यह है कि रकम लेने वाला हर व्यक्ति उसके सही सलामत होने की दुआ कर रहा है। 


वरिष्ठ प्रॉपर्टी डीलर सूरज चंद के लापता होने के बाद उसके परिजन बेहद चिंतित हैं। चंद की पत्नी मंजू चंद ने तीन जून से अन्न ग्रहण नहीं किया है। वृद्ध मां एवं पुत्र कुनाल की भूख, नींद उड़ चुकी है। पुलिस के पांचवें दिन तक बेनतीजा रहने पर परिजन बेहद चिंतित एवं आक्रोशित हैं। घर में हाल जानने वालों को एक ही जवाब मिलता है कोई पता नहीं चला। फिलहाल सूरज चंद की तलाश में पुलिस फिसड्डी साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed