{"_id":"6a9c732c107e851a9900b8c3","slug":"fair-held-on-the-occasion-of-navami-of-baba-jaharveer-goga-ji-maharaj-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-148466-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज की नवमी पर लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज की नवमी पर लगा मेला
Sun, 06 Sep 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। बाबा जाहरवीर गोगा जी महाराज की नवमी पर मानपुर रोड पॉलिटेक्निक के पास मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। शनिवार की सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं इस दौरान सड़क के दोनों ओर खेल-खिलौनों के अलावा खान-पान के स्टाॅल लगे थे जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। दिनभर रुक-रुक हो रही बारिश के बीच देर रात लगभग 10 बजे तक दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। संवाद
श्रद्धापूर्वक मनाया गया जाहरवीर गोगा नवमी पर्व
बाजपुर। जाहरवीर गोगा की नवमी के उपलक्ष्य में रेंहटा गांव में मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के खेल खिलौने, चाट, पकौड़ी सहित अन्य स्टाल लगे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ श्री राम डोल यात्रा निकाली जिसमें श्री राधा कृष्ण, सीता राम, शिव शंकर पार्वती की मनमोहक सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं। नवमी पर्व पर घरों में नीले ध्वज का विधि विधान से पूजन किया गया। संवाद