{"_id":"646bb5bfc8bb18307000ea34","slug":"factory-worker-commit-suicide-in-rudrapur-rudrapur-news-c-8-1-147941-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला फैक्टरीकर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालत में फंदे पर लटका मिला फैक्टरीकर्मी का शव
Tue, 23 May 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 23 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालात में एक फैक्टरीकर्मी का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान घटनास्थल के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है कि मृतक तीन दिन पहले अपने गांव से लौटा था।
मूलरूप से ग्राम नाबादा खुंडारा जिला पीलीभीत और हाल में विवेक नगर ट्रांजिट कैंप निवासी चरन सिंह(24) अपने दो बड़े भाइयों के साथ किराए पर रहकर सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार को उसके भाई एक विवाह में शामिल होने के लिए गांव चले गए। इस दौरान वह कमरे में अकेहा था। सोमवार दोपहर कमरे में हलचल नहीं हुई और दरवाजा भी बंद था। कमरे से बदबू भी आ रही थी। इस पर मकान मालिक ने दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान को तोड़कर अंदर प्रवेश कर दरवाजा खोला। उसने कमरे में देखा तो चरन का शव गमछे के सहारे छत पर बने पंखे के कुंडे से लटक रहा था। घटना की सूचना फैलते ही वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंच कर शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचित किया। घटनास्थल से मिली डायरी के अनुसार वह भारतीय सेना में जाना चाहता था। भाई ज्ञानदीप के मुताबिक, शनिवार को चरन गांव से लौटा था। ट्रांजिट कैंप एसएचओ सुंदरम शर्मा बताया कि मौत कारणों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।