फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Expiry date goods found in two grocery shops

Udham Singh Nagar News: परचून की दो दुकानों में मिला एक्सपायरी तिथि का सामान

Mon, 22 Jul 2024 05:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 22 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Expiry date goods found in two grocery shops
खटीमा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते वार्ड 18 के लोग।- संवाद - फोटो : खटीमा में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते वार्ड 18 के लोग।- संवाद
खटीमा। परचून की दुकानों में एक्सपायरी तिथि का सामान मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा। रविवार को औचक निरीक्षण के दौरान खटीमा में दो और दुकानों में एक्सपायरी तिथि की खाद्य सामग्री मिली। दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके अलावा मेलाघाट बाजार में एक दुकान से खाद्य पदार्थ के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खटीमा चौराहा स्थित दो दुकानों में खाद्य सामग्री का निरीक्षण। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने बताया कि आशीष अग्रवाल और विकास अग्रवाल की परचून की दुकान में खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। एक दुकान में बेसन व मसाले और दूसरी दुकान में तिल का तेल, चिप्स आदि एक्सपायरी तिथि के मिले। तहसीलदार जोशी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या ने बताया कि दोनों दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा मेलाघाट बाजार में फईम नामक व्यक्ति की दुकान से खाद्य तेल आदि के सैंपल भरे गए। राजीव नगर स्थित एक दुकान में आपदा पीड़ितों को बांटे जाने वाली राशन किट में एक्सपायरी तिथि का सामान मिलने के बाद प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed