{"_id":"6907bba5a19b19b90d097a78","slug":"expired-medicine-thrown-on-the-roadside-was-kept-in-the-hospital-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-134331-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे फेंकी एक्सपायरी दवा अस्पताल में रखवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे फेंकी एक्सपायरी दवा अस्पताल में रखवाई
Mon, 03 Nov 2025 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायत गढ़ी इंद्रजीत के गांव भगवंतपुर में सड़क किनारे बिखरी दवाइयों को उठवाकर सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। इसकी जांच के लिए शीघ्र ही औषधि नियंत्रक पहुंचेंगे।
शनिवार को ग्राम भगवंतपुर में सड़क किनारे भारी मात्रा में सरकारी दवाओं के पैकेट बिखरे पड़े थे। इसे देखकर राहगीर दंग रह गए। गढ़ी इंद्रजीत के ग्राम प्रधान अजयपाल ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि सड़क किनारे दवाइयां पड़ी हैं जो कि सरकारी हैं। इन्हें दोपहर में किसी ने फेंका है। यहां मिली सभी दवाइयां एक्सपायर बताई गई जिनके रेफर पर एक्सपायरी तिथि 2023 बताई गई है।
दवाइयां कैल्शियम, विटामिन, दर्द निवारक, बुखार व अन्य बीमारियों से संंबंधित हैं। दवाइयों की बरबादी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता साफ नजर आ रही है। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने दवाइयों को उठाकर सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। विभागीय अधिकारी दवा जानबूझकर फेंकने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
विटामिन की दवाइयां हैं। सभी दवाइयों को उठवाकर एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में रखवा दिया है। इसकी जांच के लिए एक-दो दिन में ड्रग इंस्पेक्टर पहुंचेंगे। इसके लिए उन्हें निर्देश दिए जा चुके हैं। संदेह जताया जा रहा है कि किसी ने जानबूझकर दवाई फिंकवाई हैं। - डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, ऊधमसिंह नगर