फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Experts given knowledge.

छात्रों को विज्ञान से जुड़े पहलुओं पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Experts given knowledge.
काशीपुर में विज्ञान मेले के दौरान मौजूद अतिथि। - फोटो : KASHIPUR
सांई पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय विज्ञान मेले का शनिवार को समापन हो गया। मेले का आयोजन स्पेक्स देहरादून, उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की ओर से विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के सौजन्य से किया गया। इस दौरान छात्रों को विज्ञान से जुड़े पहलुओं पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी।
विज्ञापन

शनिवार को विज्ञान मेले के अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित 750 छात्र-छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विज्ञान से जुडे विभिन्न विषयों पर आधारित गतिविधियों को उत्साह के साथ जाना व समझा। मेले में मिट्टी, खेत व फसल को उर्वरकता प्रदान करने वाले विभिन्न अवयवों के बारे में छात्र-छात्राओं ने विषय विशेषज्ञ से चर्चा कर जानकारी प्राप्त की। वहीं छात्रों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही छात्रों को बल्ब बनाने का प्रशिक्षण मात्र तीन मिनट में देकर रोजगार के रूप में इसे अपनाने की राह दिखाई गई।
विज्ञापन

विज्ञान मेले में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व अन्य राज्यों के विषय विशेषज्ञों ने छात्रों को जानकारी दी। केके राय व वैभव कुमार द्वारा कठपुतली द्वारा संचार, एलईडी से संबंधित जानकारी रामतीरथ मौर्य, सैनिटाइजर की जांच अर्पण यादव, चमत्कारों की वैज्ञानिक आधार पर व्याख्या जितेंद्र भटनागर, तारा मंडल विक्रम नेगी व अजय जोशी, जल व खाद्य पदार्थो की गुणवक्ता शंकर दत्त, हाइड्रोपोनिक्स राकेश उपाध्याय, मिट्टी की जानकारी हरिराज सिंह, मौसम की जानकारी बालेंदु जोशी, फन विद साइंस दर्शन बावेजा, फन विद मैथ्स गुरुमीत सिंह, टेलिस्कोप पर अरुण कुमार व गौरव आदि ने जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद श्रीवास्तव, मेला को-ऑर्डिनेटर नीरज उनियाल व श्रीगुरु नानक सेकेंडरी स्कूल, श्री साईं पब्लिक स्कूल व अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed