फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Uttarakhand Madrasa Education Council examinations will start from today Udham Singh Nagar News Uttarakhand

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं आज से शुरू, 10 केंद्रों पर होगी आयोजित

Wed, 10 May 2023 10:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, जसपुर (ऊधम सिंह नगर) Updated Wed, 10 May 2023 10:55 AM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले में छह एवं हरिद्वार में दो, देहरादून व नैनीताल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 12 व 14 मई को दो दिन का अवकाश रहेगा। परीक्षा में देहरादून से 148, हरिद्वार से 465, नैनीताल से 145 और ऊधमसिंह नगर से 1605 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Madrasa Education Council examinations will start from today Udham Singh Nagar News Uttarakhand
परीक्षा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद की अरबी-फारसी की परीक्षाएं बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 2363 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। परिषद के उप रजिस्ट्रार अब्दुल यामीन ने बताया कि अरबी-फारसी की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल परीक्षा 10 मई से शुरू होकर 17 मई तक संपन्न होगी।

विज्ञापन


सुबह 8 बजे से 11 बजे तक एक ही पाली का कार्यक्रम तय किया गया है। ऊधमसिंह नगर जिले में छह एवं हरिद्वार में दो, देहरादून व नैनीताल में एक-एक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 12 व 14 मई को दो दिन का अवकाश रहेगा। परीक्षा में देहरादून से 148, हरिद्वार से 465, नैनीताल से 145 और ऊधमसिंह नगर से 1605 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। जिसमें मुंशी के 372, मौलवी के 674, आलिम के 427, कामिल के 675 व फाजिल के 215 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


यहां होंगी परीक्षाएं
जनपद देहरादून में मदरसा अबुल कलाम आजाद बड़ा भारूवाला, नैनीताल में मदरसा ईशातुल हक किदवई नगर हल्द्वानी, हरिद्वार में मदरसा अरबिया रहमानिया रुड़की व मदरसा नूर साबरी इंटर कॉलेज, नसीरपुर कला, ऊधमसिंह नगर में मदरसा अरबिया अहले सुन्नत बदरूल उलूम जसपुर, मदरसा इस्लामियां मिस्सरवाला, मदरसा गरीब नवाज व मदरसा अलहिदायतुल इस्लाम केलाखेड़ा, मदरसा फैजुल मुस्तफा रजा पब्लिक स्कूल रूदपुर, मदरसा गौसिया इस्लाम नगर खटीमा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा पर आए तीर्थयात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ

- मदरसा परिषद की परीक्षाएं माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरह संचालित की जाएंगी। परीक्षा पूर्णत: नकल विहीन हो इस पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। प्राथमिकता है कि परीक्षा शांत तरीके से संपन्न हो। - अब्दुल यामीन, उप रजिस्ट्रार, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed