फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : EX CM TS Rawat At Kashipur, says i was tired so state get new cm

उत्तराखंड : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा - मैं थक चुका था इसलिये नए ऊर्जावान व्यक्ति को बनाया गया सीएम

Thu, 24 Jun 2021 11:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/जसपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/जसपुर Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 24 Jun 2021 11:11 AM IST
सार

नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रावत का कहना था कि साढ़े चार साल तक काम करके वह थक गए थे इसलिए नए ऊर्जावान व्यक्ति को सीएम बनाया गया है।

विज्ञापन
uttarakhand news : EX CM TS Rawat At Kashipur, says i was tired so state get new cm
त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : पीटीआई (file photo)

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दावा किया है कि उत्तराखंड में अधिकांश विकास योजनाएं सफल रही हैं। रावत यहां भाजयुमो की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रतिभाग करने पहुंचे थे। शिविर में 32 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव भाजपा और वर्तमान सीएम के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बुधवार को भाजयुमो ने रामलीला मैदान में रक्तदान शिविर लगाया था। शिविर में पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढ़े चार वर्षों से प्रदेश में बेहतर काम कर रही है। कोविड काल में भाजपा संगठन ने जो काम किए हैं वह बेहद सराहनीय है।
विज्ञापन


नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रावत का कहना था कि साढ़े चार साल तक काम करके वह थक गए थे इसलिए नए ऊर्जावान व्यक्ति को सीएम बनाया गया है। वे भी ऊर्जा के साथ बेहतर काम कर रहे हैं। मौजूदा सीएम के कार्यकाल में दायित्व धारियों को हटाए जाने के सवाल पर रावत का कहना था कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रक्तदान करने वालों को सम्मानित भी किया गया। वहां पर कार्यक्रम संयोजक वासु शर्मा, विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत पंडित, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, राम मेहरोत्रा आदि थे।

इधर, जसपुर में भी भाजपाइयों ने पूर्व सीएम का स्वागत किया। उन्होंने जरूरतमंदों को राशन किट का वितरण भी किया। अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 500 जरूरतमंद महिलाओं को राशन किट बांटी गई। वहां पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो, सुरेंद्र सिंह चौहान, शीतल जोशी, खड़क सिंह चौहान, नगर पंचायत महुआ डाबरा की चेयरमैन गायत्री देवी आदि थीं।

हो सकता है, मुझे कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल जाए

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्हें पद से हटाने के पीछे हो सकता है कि केंद्रीय नेतृत्व कोई बड़ी जिम्मेदारी दे दे। कुंभ कोरोना जांच घोटाला मामले में कहा कि मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित की है। जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा। 

बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विपक्ष ने कैसे मान लिया कि कुंभ में कोरोना जांच में फर्जीवाड़ा हुआ है। एसआईटी जांच कर रही है। जांच के परिणाम सामने आने दीजिए। सब कुछ साफ हो जाएगा। 

इससे पूर्व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को हटाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के एक देश, एक विधान और एक निशान के सपने को साकार किया है।

उन्होंनेकुसुमखेड़ा में एक बरातघर में आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया।  कहा कि मिशन रक्तदान मुहिम के तहत डेढ़ महीने में कई सौ यूनिट खून ब्लड बैंकों को दिया जा चुका है।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तौलिया, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, पूर्व प्रदेश महामंत्री गजराज बिष्ट, उमेश शर्मा, कुमाऊं सह मीडिया प्रभारी रवि कुरिया, दायित्वधारी सायरा बानो, रेनू अधिकारी आदि मौजूद थे। इससे पहले हल्द्वानी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लामाचौड़ और कमलुवागांजा चौराहे पर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed