फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ex CM Harish Rawat in Sitarganj

असहाय, कमजोर, निर्धन की आवाज है कांग्रेस: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ex CM Harish Rawat in Sitarganj
सितारगंज गोठा गांव में दलितों के उत्पीड़न के खिलाफ मौन धरने पर बैठे पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व क? - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत न कहा कि कांग्रेस असहाय, कमजोर और निर्धन वर्ग की आवाज है। उन्होंने दलित समाज पर हुए अत्याचार पर दुख जताया। कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही मुकदमे वापस लिए जाएंगे और अत्याचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे पूर्व सीएम रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री आर्य का काफिला लौका गोठा गांव पहुंचा। यहां उन्होंने दलित समाज के उत्पीड़न के विरोध में शाम 6:40 बजे से 7:40 बजे तक मौन व्रत रखकर धरना दिया। करीब एक घंटे तक मौन उपवास के बाद रघुपति राघव राजाराम गीत के साथ मौन व्रत तोड़ा। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि एससी एसटी समाज को प्रताड़ित किया गया। आज पीड़ित पक्ष सत्ता व उसके अहंकार से संघर्ष कर रहा है। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ है, उसकी लड़ाई को लड़ा जाएगा। न्याय दिलाकर रहेंगे। कांग्रेस सरकार आने पर मुकदमे वापस लिए जाएंगे और प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि गोठा की घटना दुस्साहस और अपराध है। इस अपराध की जितनी निंदा की जाए, वो कम है। सतेंद्र के साहस को सलाम है, उन्होंने जुल्म सहे हैं। उनके साथ घटित घटना अक्षम्य है। इस दौरान धरने पर पीड़ित सतेंद्र ने घटना भी बयां की। कहा कि गांव व समाज की समस्याओं को उठाया तो उसे सताया गया। संचालन पूर्व विधायक नारायण पाल ने किया। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश गंगवार, प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, भुवन चंद्र भट्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष कांता प्रसाद सागर, हाजी अनवार अहमद, हरपाल सिंह, फकीर सिंह कन्याल, विपिन खोलिया, हसनैन मलिक, मंजू तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed