{"_id":"587fb3054f1c1b700df00903","slug":"evm-training-18-officials-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईवीएम प्रशिक्षण में 18 अधिकारी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईवीएम प्रशिक्षण में 18 अधिकारी गैरहाजिर
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
सितारगंज में आयोजित ईवीएम प्रशिक्षण में मौजूद उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानकमत्ता विधानसभा के मतदान और पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षकों ने ईवीएम का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर अधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी। प्रशिक्षण में 18 मतदान और पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में बुधवार को हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त 294 में 278 पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम एवं 12 जोनल और दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मतदान एवं ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रताप सिंह शाह ने कहा कि पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें।
इस मौके पर बताया गया कि प्रशिक्षण में 12 मतदान अधिकारी प्रथम व चार पीठासीन अधिकारी अनुपस्थित हैं। जिनसे स्पष्टीकरण लिया जा रहा है।
इस मौके पर नानकमत्ता के रिटर्निंग अफसर डीपी सिंह, मतदान प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. पीएन सिंह, डीआरडीए के परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी, ईवीएम प्रशिक्षक पंकज कुमार के अलावा एआरओ जीपी सिलवाल, डॉ. एचएस कुटौला आदि मौजूद थे।