फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Even after four years of government order, the school has not been upgraded

Udham Singh Nagar News: शासनादेश के चार साल बाद भी नहीं हुआ विद्यालय का उच्चीकरण

Wed, 28 May 2025 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 28 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Even after four years of government order, the school has not been upgraded
नानकमत्ता। ग्राम पंचायत गिद्धौर की प्रशासक ममता व भाजपा के मंडल महामंत्री जगदीश चंद्र अटवाल ने डीएम नितिन भदोरिया को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि नानक सागर पार बसे ग्राम पंचायत गिद्धौर, देवपुरा और ऐचता में लगभग 15000 की आबादी निवास करती है, जिनमें से अधिकतर गरीब परिवार हैं जिनके पास रहने के लिए पक्का घर भी नहीं है। ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते कच्ची जमीन का हवाला देकर आवास ऑनलाइन नहीं किए जा रहे हैं, जिसके चलते 80 प्रतिशत परिवार आवास से वंचित हो रहे हैं। मंडल महामंत्री ने डीएम को अवगत कराया कि राउमा विद्यालय ऐचिता के उच्चीकरण की घोषणा व शासनादेश के चार वर्ष बाद भी विद्यालय का उच्चीकरण न होने से विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने एनम सेंटर का उच्चीकरण कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करने की भी मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed