फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Essay competition on drug free topic

Udham Singh Nagar News: नशा मुक्त विषय पर हुई निबंध प्रतियोगिता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Essay competition on drug free topic
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को नशा मुक्त भारत अभियान व ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। नोडल डॉ. आरसी कश्यप ने बताया कि समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, जागरुकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें शॉर्ट वीडियो रील, निबंध, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, बॉल पेंटिंग, स्लोगन, खेल, योगा व फिटनेस शिविर लगाए जाएंगे। इसमें प्रथम तीन विजेताओं को जिला स्तर पर 5, 4 व 3 हजार रुपये की धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों की उत्तर पुस्तिकाएं जिला समाज कल्याण विभाग को भेज दी हैं। वहां पर ही मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 जून को महाविद्यालय में नशा मुक्त पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन 11 बजे से किया जाएगा। वहां पर डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, डॉ. महेश मेवाफरोस, डॉ. कुंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed