{"_id":"615dc3198ebc3e61ea17fb40","slug":"encroachment-removed-rudrapur-news-hld440489623","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीलिंग की जमीन हो रहे चार अवैध निर्माण ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीलिंग की जमीन हो रहे चार अवैध निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन
रुद्रपुर के फाजलपुर महरौला सीलिंग की जमीन पर बने निर्माण को तोड़ती जेसीबी।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रीत विहार क्षेत्र में सीलिंग की जमीन पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर पहुंची संयुक्त टीम ने जेसीबी से चार अवैध निर्माण ढहा दिए। निर्माण करा रहे लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस प्रशासन के सख्ती के आगे उनकी नहीं चली और निर्माण नहीं करने की सख्त ताकीद की गई।
दरअसल प्रीत विहार क्षेत्र में सीलिंग की जमीन की बिक्री और निर्माण कार्यों पर रोक है। इसके बावजूद चोरी छिपे अवैध निर्माण हो रहे हैं। कईं बार प्रशासन भी शिकायतों को हल्के में लेता है। इसके चलते वहां निर्माण हो रहे हैं। बुधवार को तहसील प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और जिला विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम प्रीत विहार पहुंची और जेसीबी से अवैध निर्माण ढहाने शुरू कर दिए।
इससे अवैध निर्माण करने वालों में खलबली मच गई और वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने निर्माण कार्य ढहाने का विरोध जताया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उनको फटकार लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि सीलिंग की जमीन पर निर्माण ना करें। ऐसा करने पर कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी तहसीलदार भरत लाल ने बताया कि सीलिंग की जमीन पर हो रहे चार अवैध निर्माण तोड़े गए हैं। लोगों को निर्माण नहीं करने की चेतावनी दी गई है। (संवाद)