{"_id":"6a48ad5968e1d3d29e0627c9","slug":"encounter-between-cow-smuggler-and-police-in-udham-singh-nagar-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK News: एक माह पहले जेल से छूटा, फिर शुरू की गोकशी, पुलिस पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ में धरा गया, साथी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK News: एक माह पहले जेल से छूटा, फिर शुरू की गोकशी, पुलिस पर फायरिंग के बाद मुठभेड़ में धरा गया, साथी भागा
Sat, 04 Jul 2026 12:21 PM IST
Heera
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर
Published by: Heera
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:21 PM IST
सार
गदरपुर में गोकशी और पुलिस पर फायरिंग के फरार आरोपी को एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन
गो तस्कर के पैर में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गदरपुर क्षेत्र में गोकशी और पुलिस टीम पर फायरिंग के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को एसओजी और गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि मुरादाबाद निवासी मोइन कुरैशी अपने साथी के साथ बाजपुर की ओर गोमांस की तस्करी के लिए आने वाला है। सूचना पर राष्ट्रीय राजमार्ग-74 स्थित कनौरा तिराहे पर चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध बाइक सवार भाग निकले। पीछा करने पर उनकी बाइक आम के बाग के पास अनियंत्रित होकर गिर गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें मोइन के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने मोइन के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, करीब 17 किलो गोमांस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, नकदी, मोबाइल फोन और दस्तावेज बरामद किए हैं। पशु चिकित्सक ने बरामद मांस के गोमांस होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने उत्तराखंड और मुरादाबाद क्षेत्र में गोकशी और तस्करी से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि वह एक माह पहले ही हल्द्वानी जेल से रिहा हुआ था। उसके खिलाफ बाजपुर थाने में शस्त्र अधिनियम और उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन