फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Employment drought... Age is advancing, hopes are fading, but work is nowhere to be found.

Udham Singh Nagar News: रोजगार का सूखा... उम्र ढल रही है, उम्मीदें टूट रही हैं, पर नहीं मिल रहा काम

Fri, 05 Jun 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 05 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Employment drought... Age is advancing, hopes are fading, but work is nowhere to be found.
काशीपुर। सेवायोजन कार्यालय छात्र-छात्राओं को रोजगार मुहैया कराने में फिसड्डी साबित हो रहा है। पांच साल में महज 289 छात्र-छात्राओं को ही रोजगार दिला सका है। वर्तमान में 17315 युवा कार्यालय में पंजीकृत हैं। 2024 में केवल दो युवाओं को ही रोजगार मिला है। ऐसे में कई युवाओं की उम्र तय सीमा पार कर चुकी है और उनकी उम्मीदें भी टूटती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

बाजपुर सड़क पर सेवायोजन कार्यालय है। युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर साल दो बार यहां रोजगार मेला लगता है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां साक्षात्कार के लिए आती हैं। योग्यता के आधार पर युवाओं को कंपनियां चयनित करती हैं। हर साल रोजगार के लिए सैकड़ों युवा कार्यालय में पंजीकरण करा रहे हैं। कार्यालय में अब हजारों युवाओं की भीड़ है लेकिन सालों तक उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है। संवाद
विज्ञापन

उम्र निकलने से कम हो रहे नवीनीकरण
रोजगार नहीं मिलने पर युवाओं को तीन साल बाद नवीनीकरण कराना होता है। 2021 में 807, 2022 में 841, 2023 में 732, 2024 में 1120 युवाओं ने नवीनीकरण कराया। 2025 के बाद से संख्या कम हुई है। प्राइवेट या सरकारी नौकरी लगने, उम्र निकलने पर युवा नवीनीकरण नहीं कराते हैं। इसके बाद रोजगार के इंतजार में उम्र निकलने समेत विभिन्न कारणों से कम नवीनीकरण हुए। 2025 में 485 और 2026 में अप्रैल तक 168 ने ही नवीनीकरण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे समझे:
वर्ष सक्रिय पंजीयन रोजगार प्राप्त
2021 25370 33
2022 26893 171
2023 26805 57
2024 26375 2
2025 17731 26
2026 17315 अप्रैल तक कोई नहीं
कोट
कार्यालय में 17315 युवा पंजीकृत हैं। नवीनीकरण भी हो रहे हैं। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले लगाए जाते हैं। यहां हरिद्वार, देहरादून, पंतनगर, काशीपुर, नोएडा आदि क्षेत्रों से कंपनी आती हैं। साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने पर युवाओं का चयन होता है। - आरके पंत, नगर सेवायोजन अधिकारी, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed