फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Emphasis on educating women

महिलाओं को शिक्षित करने पर जोर

Thu, 28 Feb 2019 12:51 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on educating women
अपराजिता कार्यक्रम में शामिल बच्चे व अतिथि। - फोटो : amar ujala

अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित किया गया। खेलड़िया की ग्राम प्रधान संगीता देवी ने कहा कि नए दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं बावजूद इसके आज भी बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां महिलाओं को शिक्षित और जागरूक करने की जरूरत है। 

विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने महिला हेल्प लाइन (1090 टोल फ्री नंबर) भी जारी किया है। यह भी कहा कि युवा घरों और आसपास में महिला सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा पर चर्चा कर सकते हैं।संचालन उमेश सक्सेना ने किया। वहां पर समाजसेवी हृदयानंद, महेश ठाकुर, जवाहर प्रसाद आदि थे।   
विज्ञापन


कोट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की है जिसका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-रानी मौर्य, छात्रा कक्षा 9 


दूर दराज के क्षेत्रों में जाकर महिला सशक्तिकरण और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को जागरूक करने की जरूरत है। हम सबके साझे प्रयास से ही इस पर काम हो सकता है। 
-दिव्या सक्सेना, प्रधानाध्यापिका सनशाइन स्कूल 
..................... 
घर का चौका बर्तन ही महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं रह गई बल्कि आज की महिलाएं घरों से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में जो काम कर रही है वह पुरुषों से कम नहीं हैं।   
-कलावती धामी, शिक्षिका 

................. 
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ स्लोगन पर समाज के हर वर्ग को गहरे मन से विचार की जरूरत है। जब बेटियां बचेगी तभी तो पढ़ेगी। भ्रूण हत्या पर पूरी तरह से अंकुुश ओर बेटियों को उच्च शिक्षा तक ले जाना होगा।

-राधा मेहता, शिक्षिका 

इस साल महिलाओं को संकल्प लेना चाहिए कि एक महिला अपने आसपास की दस महिलाओं को जागरूक करेगी। इस श्रृंखला से एक दिन निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण हो जाएगा।
-संगीता, शिक्षिका 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed