{"_id":"64b42f4c9c5648ecb303d086","slug":"embroidery-will-empower-women-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-1547-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: साड़ियों में कश्मीरी और गुजराती कढ़ाई कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: साड़ियों में कश्मीरी और गुजराती कढ़ाई कर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
Sun, 16 Jul 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
पीएम कौशल विकास योजना में काशीपुर में चार जॉब रोल्स में 480 युवाओं को किया गया प्रशिक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। जिले की महिलाएं और युवतियां साड़ियों और सूट में कश्मीरी और गुजराती कढ़ाई कर आत्मनिर्भर बनेंगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में 120 महिलाओं को इसके लिए प्रशिक्षित किया गया है। महिलाएं खुद का बुटीक खोल स्वरोजगार भी कर सकती हैं।
काशीपुर ब्लॉक में केंद्र सरकार की ओर से पीएम कौशल विकास योजना का एक केंद्र संचालित किया गया है। इसमें 12वीं पास या ड्रॉपआउट छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार की ओर बढ़ने के लिए विभिन्न प्रकार की जॉब रोल्स में प्रशिक्षित किया जाता है। सिलाई कढ़ाई में 120 युवतियां व महिलाएं को प्रशिक्षित किया गया है। वहीं कंप्यूटर हार्डवेयर की रिपेयरिंग, सीसीटीवी रिपेयरिंग, स्मार्टफोन रिपेयरिंग का 360 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इन जॉब रोल्स में छह माह के प्रशिक्षण के बाद युवा खुद की दुकान खोलकर स्वरोजगार कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने बताया कि काशीपुर में कुल 480 युवाओं को चार जॉब रोल्स में प्रशिक्षण दे दिया गया है। केंद्र संचालक की ओर से अब जल्द ही इन युवाओं की परीक्षा लेकर इन्हें कौशल विकास का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जाएगा।
फोटो- 01पी- काशीपुर के पीएम कौशल विकास केंद्र में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेतीं महिलाएं।