{"_id":"683762cfd1f474583c027b68","slug":"electrician-died-due-to-electric-shock-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-127624-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इलेक्ट्रीशियन की करंट लगने से मौत
Thu, 29 May 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 29 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। एग्जॉस्ट फैन लगाते समय इलेक्ट्रीशियन रमन करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
मोहल्ला पक्काकोट कानूनगोयान निवासी रमन (34) पुत्र कलुआ इलेक्ट्रीशियन था। मंगलवार शाम लगभग पांच बजे वह कुंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठेकेदार अनीस के साथ सीढ़ी लगाकर एग्जॉस्ट फैन फिटिंग का काम कर रहा था। अचानक वह करंट लगने से घायल हो गया।
साथी होटल मालिक की कार से उसे मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह अपने पीछे दो बेटी अनन्या (3) और बेबी (4 माह) और पत्नी चांदनी को रोता-बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।