{"_id":"655a5ddb66b34be28e0993a2","slug":"eklavya-school-in-bazpur-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-4812-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: जल्द बनेगा एकलव्य आवासीय विद्यालय का भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: जल्द बनेगा एकलव्य आवासीय विद्यालय का भवन
Mon, 20 Nov 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर के बरहैनी क्षेत्र में चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य। संव
बाजपुर। यहां सोलह करोड़ रुपये की लागत से आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय बनाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रविवार को इसके लिए चयनित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि इस भूमि पर जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बताया कि क्षेत्र के विकास के लिए यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है।
इस विद्यालय के लिए बरहैनी जंगल किनारे करीब साढ़े बारह एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। बताया कि जमीन मिलने में देरी के कारण भवन नहीं बन सका है। इस विद्यालय का लाभ जनजाति समाज के बच्चों को मिलेगा। आर्य ने कहा कि उत्तरकाशी की सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए सरकार को गंभीर प्रयास करने चाहिए। इसके बाद आर्य ने गांव झारखंडी, बरहैनी, गांव हरिपुरा, बाजपुर शहर में कई मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। वहां पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, विधायक प्रतिनिधि डीके जोशी, ब्लाॅक अध्यक्ष पवन शर्मा, नगराध्यक्ष सत्यवान गर्ग, आशु, परमजीत सिंह हांडा, हरीश कांडपाल, अमर रंधावा, अभिषेक तिवारी आदि रहे।