फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eklavya School Bazpur

Udham Singh Nagar News: नेता प्रतिपक्ष आर्य ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

Wed, 12 Apr 2023 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Eklavya School Bazpur
बाजपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में बच्चों से बातचीत करते नेता प्रतिपक्ष आर्य। संवाद
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान हर कक्ष में जाकर बच्चों से बातचीत की। इस दौरान भवन पर्याप्त नहीं होने की समस्या सामने आई। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा एकलव्य आवासीय विद्यालय के स्थाई भवन के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल को वाहन उपलब्ध कराने के लिए हंस फाउंडेशन संचालक से मोबाइल पर वार्ता की।
विज्ञापन

मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भौना बिराहा रोड स्थित किराए के भवन में चल रहे एकलव्य आवासीय विद्यालय पहुंचे। आर्य ने विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या पूनम बिष्ट से विद्यालय की प्रगति की जानकारी ली। आर्य ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से बातचीत की। आर्य ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें दूर करने की पूरी कोशिश की जाएगी। इसके उसके बाद आर्य ने चीनी मिल अतिथि गृह में मिल श्रमिकों की समस्याएं सुनीं। कहा कि गन्ना मंत्री के समक्ष मृतक आश्रितों की समस्या को रखकर हल कराया जाएगा। आर्य ने पूर्व प्रधान पंकज सोनी के बेटे राहुल के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके साथ किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी, पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, राजकुमार, सत्यवान गर्ग, पवन शर्मा, मंडी समिति अध्यक्ष रामचंदर, महीपाल यादव, रेशम यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed