फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ekal surtall team in usnagar

Udham Singh Nagar News: वनवासी बच्चे दिखाएंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Sat, 16 Sep 2023 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 16 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
ekal surtall team in usnagar
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ। -संवाद
रुद्रपुर। एकल सुरताल टीम की ओर से रविवार को गंगापुर रोड स्थित एक स्कूल में देवभक्ति से राष्ट्रभक्ति तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें हिमाचल, जम्मू, पंजाब, यूपी, बिहार, उत्तराखंड आदि राज्यों के वनवासी बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से धूम मचाएंगे।
विज्ञापन

एकल अभियान संभाग उत्तराखंड, एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट की ओर से भारत भूषण चुघ को इस कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है। चुघ ने शुक्रवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री स्नेहपाल सिंह के सानिध्य में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का संबोधन होगा।
विज्ञापन

बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एकल अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख सोमपाल सापकोटा होंगे। आरएसएस के प्रांत प्रचारक चंद्रशेखर भी आएंगे। बताया कि अखिल भारतीय टीम मार्च में अमेरिका में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम करेगी, जिसमें देशभर के लोकनृत्य दिखाए जाएंगे। वहां संरक्षक यशपाल घई, झम्मनलाल शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी हरीश बजाज, सह संयोजक कुशल अग्रवाल, सर्व व्यवस्था प्रमुख विनय बत्रा, कोषाध्यक्ष अंजुल त्यागी, शैली बंसल, गजेंद्र प्रजापति आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed