फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eight-day wait after submitting the sample, yet the test report is still unavailable.

Udham Singh Nagar News: सैंपल देकर आठ दिन का इंतजार, फिर भी नहीं मिल रही जांच रिपोर्ट

Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 22 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Eight-day wait after submitting the sample, yet the test report is still unavailable.
रुद्रपुर जिला अस्पताल में रिपोर्ट के इंतजार में खड़े मरीज व तीमारदार
रुद्रपुर। जिला अस्पताल में ब्लड जांच की व्यवस्था बदहाल है। मरीज सुबह से लाइन में लगकर सैंपल दे रहे हैं लेकिन तीन से आठ दिन बाद भी रिपोर्ट नहीं मिल रही। मायूस होकर मरीजों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज जांच के लिए आते हैं लेकिन स्टाफ की कमी और अव्यवस्था के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने अस्पताल पहुंचकर ब्लड जांच व्यवस्था की पड़ताल की। वहां जांच कराने आए मरीजों से बातचीत के दौरान कई खामियों की जानकारी मिली। कई लोग जांच रिपोर्ट हासिल करने के लिए कतार में लगे थे लेकिन इनमें से अधिकांश को खाली हाथ लौटना पड़ा। ब्लड जांच करने वाले कर्मचारियों ने भी स्टाफ की कमी के कारण दिक्कत होने की बात कही। कुछ मरीज सैंपल देने के बावजूद निजी लैब से जांच कराने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
आठ दिन पहले खून की जांच कराई थी लेकिन अब तक रिपोर्ट नहीं मिली। कभी सर्वर डाउन तो कभी मशीन खराब होने की बात कही जा रही है। रोजाना लाइन में लगने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। -गुरुबिंदर कौर, ग्रीन पार्क
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तीन दिन पहले जांच के लिए खून का सैंपल दिया था। तब से रोज रिपोर्ट लेने के लिए अस्पताल आ रहा हूं। रोजाना रिपोर्ट तैयार नहीं होने की बात कहकर वापस भेज रहे हैं। -सुरेंद्र कुमार, शिवनगर

कोट::
ब्लड जांच रिपोर्ट तय समय पर मरीजाें को देने का प्रयास किया जा रहा है। तीन शिफ्ट में स्टाफ लगाया गया है। कुछ लोगों को परेशानी हो रही होगी तो उसका भी निदान किया जाएगा। -डॉ. एएम शर्मा, प्रमुख अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed