फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Effort to establish farmers market in Kichha Mandi

Udham Singh Nagar News: किच्छा मंडी में किसान बाजार बनाने की कवायद

Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Effort to establish farmers market in Kichha Mandi
रुद्रपुर। मंडी परिषद ने सड़क किनारे मंडियों की खाली पड़ी जमीनों पर किसान बाजार विकसित करने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। मंडी परिषद ने इसकी शुरूआत किच्छा मंडी से की है और किसान बाजार में दुकान निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल प्रदेश की करीब 15 मंडियाें की खाली जमीनें नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और मुख्य मार्गों से सटी हुई हैं। कुछ मंडियों में तो खाली जमीनों के आगे अतिक्रमण हो गया है। मंडी परिषद ने इन खाली जमीनों का उपयोग करने के लिए किसान बाजार बनाने की रुपरेखा तय की थी और मंडी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया था। इसके साथ ही मंडी सचिवों से जमीन का ब्यौरा हालिया स्थिति सहित मांगा गया था। मंडी परिषद ने किच्छा में नेशनल हाइवे किनारे मंडी की जमीन पर किसान बाजार बनाने की ओर कदम बढ़ाएं हैं और इसके लिए टेंडर निकाल दिए हैं। मंडी परिषद के एमडी बीएस चलाल ने बताया कि किच्छा में नेशनल हाइवे के निर्माण के दौरान मंडी की जमीन और ढांचा भी अधिग्रहण की जद में आ गए थे। एनएचएआई की ओर से मंडी को 80 लाख का मुआवजा मिल चुका है और डेढ़ करोड़ का मुआवजा मिलना है। मुआवजा राशि से ही किसान बाजार की 38 दुकानें बनाई जाएंगी। खेती किसानी से संबंधित उत्पादों की बिक्री करने वालों को दुकान आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed