फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Education.

स्मार्ट शिक्षा डिजिटल बस से बच्चे लेंगे आधुनिक शिक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Education.
रुद्रपुर बीआरसी में स्मार्ट शिक्षा डिजिटल बस के अंदर जानकारी लेते डीएम। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। देहरादून के बाद अब कुमाऊं के ऊधमसिंह नगर के बच्चों के लिए भी जिला प्रशासन की ओर से ‘स्मार्ट शिक्षा डिजिटल बस’ को शुरू किया गया है। इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षा के सॉफ्टवेयर अपलोड किए गए हैं। कंप्यूटर के आगे बैठकर हेडफोन लगाते ही ऑटोमेटिक तरीके से कंप्यूटर चल पड़ेंगे। कंप्यूटर में बच्चे क्या-क्या कर सकते हैं इसकी जानकारी भी कंप्यूटर बच्चों को देगा।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम युगल किशोर पंत ने बीआरसी में एसआरएफ फाउंडेशन की ओर से सीएसआर मद से दिए गए स्मार्ट शिक्षा डिजिटल बस का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस बस में 20 कंप्यूटर व एक स्मार्ट स्क्रीन लगी हुई है। बस में तकनीकी शिक्षा के लिए सभी आवश्यक सामग्री ऑनलाइन उपलब्ध है। इसके संचालन के लिए दो शिक्षक भी बस में उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

बताया कि बस उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात रहेगी और भविष्य में काशीपुर क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जाएगी ताकि उन क्षेत्रों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके। वहां एडीएम जय भारत सिंह, एसडीएम प्रत्यूष सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेंद्र सिंह, एसआरएफ फाउंडेशन के प्लांट हेड राकेश राणा, निर्मल सिंह, राजाराम कराड़, एचआर हेड अंकित कुमार, एसआरएफ कार्यक्रम अधिकारी केके शर्मा, प्रमोद उप्रेती, शहनवाज, कमलेश मेहता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौर ऊर्जा से संचालित होंगे सभी कंप्यूटर
रुद्रपुर। डिजिटल बस के ऊपर सोलर पैनल फिट किए गए हैं जिनसे पांच किलोवाट की ऊर्जा पैदा होती है। इसी ऊर्जा से बस में रखे 20 कंप्यूटर संचालित होते हैं। कंप्यूटर में एक्स्ट्रा मार्क्स सॉफ्टवेयर के माध्यम से एनसीईआरटी का कोर्स पढ़ाया जाता है। इसमें बच्चों को तस्वीरें और ग्राफिक्स के माध्यम से साउंड इफेक्ट के साथ कोर्स को पढ़ाया जाएगा। संवाद
फोटो- 15आरडीपी04पी- रुद्रपुर बीआरसी में स्मार्ट शिक्षा डिजिटल बस के अंदर जानकारी लेते डीएम। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed