{"_id":"67b383beb786da3d610c1bb7","slug":"education-news-in-district-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-121003-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉकर में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परीक्षा केंद्रों पर डबल लॉकर में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र
Tue, 18 Feb 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो रही है। इधर परीक्षा को शांतिपूर्वर संपन्न कराने के लिए सारी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। मंगलवार से सभी परीक्षा केंद्रों के लिए प्रश्नपत्र का वितरण शुरू होगा। प्रश्नपत्र सुरक्षा के साथ केंद्र पहुंचेंगे और यहां डबल लॉकर में रखे जाएंगे।
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी। बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 106 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार हाईस्कूल में 20672 तो इंटरमीडिएट में 18861 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए कॉपियां पहले ही आ गई हैं। कॉपियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर भी पहुंचा दिया गया है।
सीईओ केएस रावत ने बताया कि प्रश्नपत्र का वितरण शुरू होना है। साथ ही मंगलवार को ही केंद्र व्यवस्थापकों की डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। संवाद