फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   ED raids SIDCUL's green panel company and the house of a steel businessman in Metropolis

Udham Singh Nagar News: सिडकुल की ग्रीन पैनल कंपनी और मेट्रोपोलिस में स्टील कारोबारी के घर ईडी का छापा

Thu, 26 Feb 2026 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
ED raids SIDCUL's green panel company and the house of a steel businessman in Metropolis
रुद्रपुर। शहर की पॉश कॉलोनी मेट्रोपोलिस में उस समय खलबली मच गई जब दिल्ली नंबर की पांच से छह गाड़ियां एक निजी जिम के बाहर आकर रुकीं। इन गाड़ियों से उतरे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारियों की एक टीम ने सुबह आठ बजे एक प्रतिष्ठित स्टील कारोबारी को हिरासत में ले लिया। टीम कारोबारी को सीधे उसके आवास पर ले गई जहां घंटों तक दस्तावेज और लैपटॉप की तलाशी लेने के बाद पूछताछ की गई।
विज्ञापन

इधर ईडी की दूसरी टीम ने भी सुबह आठ बजे सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ग्रीन पैनल प्लाईवुड उत्पादक कंपनी का रुख किया। टीम ने कंपनी के प्रबंधन कार्यालय और लेखा-जोखा विभाग को बंद करवा दिया। फिलहाल आयकर विभाग की टीम जब्त किए गए दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। आगे की जांच में कई अन्य मामलों के भी उजागर होने की आशंका जताई जा रही है जिससे शहर के कारोबारी जगत में और भी हलचल देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

--

कारोबारियों में भय का माहौल

दिल्ली से आई ईडी की टीम की इस कार्रवाई ने शहर के कारोबारियों और उद्यमियों के बीच खलबली मचा कर रख दी है। इस कार्रवाई को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और आयकर चोरी की शिकायतों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। ऐसी चर्चा है कि ईडी को इन आरोपों के संबंध में पुख्ता शिकायतें मिली थीं जिसके आधार पर यह त्वरित कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed