फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Eastern disturbance brought relief from heat, now Terai will heat up after 25th

Udham Singh Nagar News: पूर्वी विक्षोभ ने गर्मी से राहत दिलाई, अब 25 के बाद तपेगी तराई

Wed, 21 May 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 21 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Eastern disturbance brought relief from heat, now Terai will heat up after 25th
रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने पूर्वी विक्षोभ ने प्रचंड गर्मी से तराई वासियों को बड़ी राहत दी है। 25 मई तक तेज हवाएं चलेंगी और बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके बाद नौ दिन तक तराई तपेगी। इस दौरान तापमान में वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन

जिले में मई के दूसरे सप्ताह से पूर्वी विक्षोभ का असर दिख रहा है। हल्के बादल छाए रह रहे हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान 40 डिग्री के नीचे बना हुआ है। मंगलवार को रुक-रुककर बादल छा रहे थे। कभी-कभी हल्की धूप भी निकली। दिन में हल्की हवा चलने से थोड़ी उमस रही। अधिकतम तापमान 36.6 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई तक ऐसे ही धूप-छांव का खेल चलता रहेगा। कभी-कभी बादलों के छाने से कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तेज हवा के साथ तड़क-गरज भी हो सकती है। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि 25 मई तक गर्मी से राहत रहेगी। इसके बाद दो जून तक नौतपा रहेगा। इसमें तापमान के बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन



गर्मी से लोग बेहाल



काशीपुर। गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर कर दिया है। महिलाएं पूरा चेहरा ढक कर बाहर निकल रही हैं। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले सप्ताह मौसम में बदलाव हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बारिश के बाद दिन में खिली धूप

खटीमा/मझोला। खटीमा व मझोला क्षेत्र में सुबह तड़के अचानक हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया, लेकिन दोपहर में फिर से धूप खिल गई। मझोला, हल्दी, रघुलिया आदि गावों में बारिश से कुछ स्थानों में कीचड़ की समस्या भी हुई। थारू राजकीय इंटर कॉलेज की मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि खटीमा में मंगलवार सुबह दो एमएम बारिश की रिकॉर्ड की गई। बुधवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed