फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   E-rickshaw operation block

शोषण के खिलाफ ई-रिक्शा का संचालन ठप

Sun, 21 May 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर। Updated Sun, 21 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw operation block
ई-रिक्शा का संचालन ठप - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर। पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे शोषण के खिलाफ शनिवार को शहर के ई-रिक्शा चालकों ने चक्का जाम किया। उन्होंने गांधी पार्क में प्रदर्शन कर जोरदार सभा की। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ई रिक्शा चालकों ने उत्पीड़न बंद करने की मांग की। एसडीएम ने उनकी मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


तय कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को शहर के सैकड़ों ई-रिक्शा चालक गांधी पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा किये जा रहे शोषण के खिलाफ प्रदर्शन किया और जोरदार सभा की। सभा में वक्ताओं ने कहा ई-रिक्शा चालकों को रजिस्ट्रेशन, बीमा, लाइसेंस के नाम पर परेशान किया जा रहा है। बैटरी चालित ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन बीमा, लाइसेंस अनिवार्य किये जाने शहर में करीब दो हजार से अधिक ई-रिक्शा चालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कुछ ई-रिक्शा डीलरों ने बिना चेसिस नंबर के ई-रिक्शा बेचे हैं जिनका रजिस्ट्रेशन आरटीओ विभाग नहीं कर रहा है। बिना चेचिस नंबर वाले ई-रिक्शा खरीदने वाले लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं हैं उन्हें सीज किया जा रहा है। ई-रिक्शा चालकों ने आरटीओ विभाग में रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस फीस के नाम पर हो रही अवैध वसूली के खिलाफ भी गुबार निकाला। यही नहीं पंजीयन होने के बाद नगर निगम द्वारा भी ई-रिक्शा चालकों से 600 रुपये वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने मनमर्जी से ई-रिक्शा के रूट निर्धारित कर दिये हैं। ई-रिक्शा की पार्किंग के लिए कोई स्थान चिह्नित नहीं किये गये हैं, जिससे चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सभा के बाद ई-रिक्शा चालकों ने एसडीएम पंकज उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने उत्पीड़न बंद न होने पर 25 मई से संचालन ठप कर धरने की चेतावनी भी दी। एसडीएम ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। वहां ई-रिक्शा मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सुखवंत सिंह, तजेंद्र सिंह विर्क, राजेश कोली, पुरुषोत्तम, अकबर अली, राजीव, यामीन, रिंकू सिंह, धर्मवीर, मो. रिहान, मनोज रस्तोगी, आशु, अमन गुप्ता, ओमप्रकाश आदि थे।


रुद्रपुर। ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार को शहर में कई घंटे ई-रिक्शा का संचालन ठप रखा। सुबह दस बजे सैकड़ों ई-रिक्शा चालक गांधी पार्क में एकत्र हो गये। इस बीच छिटपुट चल रहे ई-रिक्शा का संचालन भी बंद करा दिया गया। कई घंटे तक ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने से लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ी। ज्ञापन देने आए ई-रिक्शा चालकों को एसडीएम पंकज उपाध्याय ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन ई-रिक्शा चालकों के पास वाहन खरीद के वैध कागजात हैं, उनके नियमानुसार रजिस्ट्रेशन किये जाएंगे, इसके लिए शिविर लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने ई-रिक्शा चालकों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी शीघ्र करने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि ई-रिक्शा चालकों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed