{"_id":"63222c82ea963a6023080636","slug":"e-rickshaw-drivers-protest-after-reaching-modi-maidan-rudrapur-news-hld4757245162","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मैदान पहुंचकर ई-रिक्शा चालकों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मैदान पहुंचकर ई-रिक्शा चालकों ने जताया विरोध
विज्ञापन
रुद्रपुर में ई रिक्शा चालकों को संबोधित करते विधायक शिव अरोरा।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीडी चौक पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित होने से नाराज 150 से अधिक चालकों ने दस से दो बजे तक चार घंटे की हड़ताल कर मोदी मैदान में विरोध-प्रदर्शन किया। विधायक शिव अरोरा ने इन चालकों को समझाया कि सड़कों पर यातायात सुधारने के लिए यह बदलाव किया गया है। विधायक ने ई-रिक्शा चालकों के साथ जाकर एसपी यातायात अभय सिंह से समस्या सुलझाने पर चर्चा की।
शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने डीडी चौक पर ई-रिक्शा का प्रवेश रोका है। बताया कि काशीपुर बाईपास रोड से आने वाले रिक्शे अग्रसेन चौक से आगे नहीं जाएंगे जबकि किच्छा बाईपास की तरफ से आने वाले रिक्शे महाराजा चौक से आगे नहीं जाएंगे। इस आदेश से ई-रिक्शा चालकों में काफी रोष व्याप्त हो गया और बुधवार को चालकों ने ई-रिक्शा की हड़ताल कर मोदी मैदान में विरोध-प्रदर्शन किया।
सूचना पर विधायक शिव अरोरा समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। विधायक अरोरा ने सभी ई-रिक्शा चालकों को समझाया। कहा कि नियमानुसार ई-रिक्शा चलाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि किसी का भी नाजायज चालान नहीं कटेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी चालक सड़क के बीच में ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी नहीं भरेगा।
विज्ञापन
उन्होंने चालकों से अपील की कि वह माफिया के चंगुल न फंसें और न ही माफिया को अपना नेता बनाएं। इससे पहले टीआई विजय विक्रम ने उन्हें स्थानीय ई-रिक्शा चालक की अध्यक्षता में यूनियन बनाने का सुझाव दिया। इस दौरान सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट, ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा, रामस्वरूप, धर्मपाल, वेदप्रकाश, संजय सिंह, राजमाला, परितोष, नरेंद्र गुप्ता, महावीर, दीनानाथ, रंजीत आदि रहे
इमरजेंसी में चालक को जमा करना होगा डीएल
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने करीब 10 ई-रिक्शा चालकों को अपने साथ ले जाकर एसपी यातायात अभय सिंह से मुलाकात की। जहां एसपी ने बताया कि शहर में किसी भी सार्वजनिक वाहन का एक रूट निर्धारित होता है और उसी रूट पर वह वाहन चलता है। टेंपो, बस, ऑटो की तरह ई-रिक्शा के लिए भी रूट निर्धारित किया गया है। एसपी ने कहा कि घायल, बुजुर्ग, महिला, रोगियों को लाने की अनुमति नजदीक खड़े यातायात कर्मी से लेकर डीडी चौक से वाहन पार करेगा। इसके लिए ई-रिक्शा चालक को अपना डीएल यातायात कर्मी के पास जमा कराएगा और वापस आने पर डीएल लेगा। संवाद