{"_id":"642c7290ac7190716e0a3574","slug":"duty-not-join-by-two-doctor-kashipur-news-c-8-1-102943-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भेजे तीन डॉक्टर, आए सिर्फ एक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भेजे तीन डॉक्टर, आए सिर्फ एक
Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) उत्तराखंड की यू क्वेट वी पे योजना के तहत एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भेजे गए तीन डॉक्टर में से सिर्फ एक डॉक्टर ने तैनाती ली है। शेष दो डॉक्टर न आने की सूचना अस्पताल प्रशासन ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
एनएचएम उत्तराखंड की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने यू क्वेट वी पे योजना के तहत 15 मार्च को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में तीन डॉक्टर की तैनाती के आदेश जारी किए थे। इनमें निश्चेतक डॉ. पारूल सैनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम जैन और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकुर ठाकुर शामिल थे। इनमें से डॉ. सोनम ने अस्पताल में पद ग्रहण कर लिया जबकि निश्चेतक और हड्डी रोग विशेषज्ञ पद अब भी खाली हैं।
इस कारण क्षेत्र के हड्डी रोगियों को खासी परेशानी हो रही है। सक्षम मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है जबकि गरीब रोगी परेशान हैं। अस्पताल में करीब पांच महीने से हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद खाली है। दो डॉक्टर न आने से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा नहीं मिल पा रही है। खाली पद भरने के लिए प्रभारी सीएमएस डॉ. खेमपाल ने उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया है।