{"_id":"6ab178af71ea2a50ba06b5c2","slug":"dust-havoc-on-ramnagar-road-breathing-has-become-difficult-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-149153-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रामनगर रोड पर धूल का कहर, सांस लेना हुआ दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रामनगर रोड पर धूल का कहर, सांस लेना हुआ दूभर
Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
रामनगर रोड पर उड़ती धूल के बीच गुजरते वाहन
काशीपुर। काशीपुर-रामनगर एनएच की जर्जर और गड्ढायुक्त सड़कों से उड़ती धूल लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दिनभर उड़ती धूल के गुबार के बीच से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आसपास रहने वालों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। रामनगर रोड से देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले पर्यटक नेशनल कार्बेट पार्क के अलावा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में घूमने जाते हैं। क्षेत्रवासी हरेंद्र सिंह बिष्ट, हरीश कुमार सिंह ने बताया रामनगर रोड पर लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। जैसे ही कोई तेज वाहन गुजरता है धूल का गुबार कई फीट ऊपर तक उठ जाता है। इससे पीछे चल रहे दोपहिया वाहन चालकों और राहगीर परेशान रहते हैं। व्यापारियों का कहना है कि धूल के कारण उनकी दुकानों में रखा सामान खराब हो जाता है। कई बार सड़क पर पानी का छिड़काव करने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इनसेट......
धूल से हो सकती कई गंभीर बीमारियां
एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ.अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि धूल के संपर्क में रहने से आंखों में जलन, एलर्जी, संक्रमण, सांस लेने में तकलीफ, दमा, ब्रोंकाइटिस के मरीजों की परेशानी बढ़ना, त्वचा पर एलर्जी, खुजली, नाक, कान गले में इंफेक्शन बढ़ सकता है। धूल में मौजूद बारीक कण फेफड़ों में चले जाते हैं जो अस्थमा और फेफड़ों की बीमारी का कारण बन सकते हैं। बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह और भी खतरनाक है।
कोट......
मानसून की वजह से समस्या खड़़ी हो गई थी। रामनगर रोड पर आरओबी के संपर्क मार्गों के निर्माण और डामरीकरण का कार्य जल्दी शुरू करा दिया जाएगा।- दीपक बाली, महापौर।