{"_id":"685c484b6acff65d1d0c96ca","slug":"dumper-hit-the-bike-one-dead-and-the-other-serious-rudrapur-news-c-8-1-hld1031-588205-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर
Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। मटकोटा के पास टांडा मोड़ ओवरब्रिज पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजकर मृतक का पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पंंतनगर थाना पुलिस के अनुसार उन्हें बुधवार शाम लगभग साढ़े छह बजे घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से प्राप्त हुई थी, जिसके बाद थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा और एस आई अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें डंपर के चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और डंपर छोड़कर फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बाइक के पास गिरे बैग की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिससे मृतक की पहचान वार्ड नंबर-18 बिलारी मुरादाबाद (यूपी) निवासी दिनेश आर्य पुत्र बिन्नामी कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बाइक और 16 टायरा डंपर को कब्जे में लेकर सिडकुल चौकी परिसर में खड़ा कर दिया है।