{"_id":"da7659b97a641b4f5ed05f1ada96a4f9","slug":"dumper-collision-killed-the-bike-the-woman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, बाजपुर
Updated Mon, 11 May 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर दूसरी घटना में अपनी ही बाइक के नीचे दबकर युवक की जान चली गई। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव ले गए।
विज्ञापन
रविवार को यूपी के गांव लौधीपुरा दढ़ियाल रामपुर निवासी कमरजहां अपनी विवाहित पुत्री नसीम जहां को अपने रिश्तेदार नवी अहमद के साथ बाइक से बाजपुर क्षेत्र में एक दरगाह पर आ रहे थे कि छोई मार्ग स्थित गांव रतनपुरा में पीछे से डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल नसीम जहां सहित तीनों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने नसीम जहां को मृत घोषित कर दिया। घटना से भड़के आसपास के ग्रामीणों ने हंगामा कर ओवरलोड वाहनों की गतिसीमा निर्धारित करने की मांग की।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौकेे पर पहुंचे सुल्तानपुर पट्टी पुलिस चौकी इंचार्ज अजेंद्र प्रसाद सिंह ने डंपर सहित दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इधर गांव बन्नाखेड़ा इटव्वा मार्ग पर गांव गोबरा निवासी प्रेम सिंह बाइक से लकड़ी लेकर घर लौट रहा था कि अनियंत्रित होकर बाइक सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। बाइक सवार 35 वर्षीय प्रेम सिंह बाइक के नीचे दब गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने प्रेम सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन