फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Due to technical glitch, 22 applications were submitted on the second day

Udham Singh Nagar News: तकनीकी खराबी के चलते दूसरे दिन जमा हुए 22 आवेदन

Fri, 20 Jun 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Due to technical glitch, 22 applications were submitted on the second day
काशीपुर। विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से पासपोर्ट आवेदकों को उनके घर के पास ही पासपोर्ट सेवा देने के उद्देश्य से काशीपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर में 18 से 20 तक लगाए गए तीन दिवसीय कैंप के दूसरे दिन 22 आवेदन जमा हुए। एसडीएम व कैंप के नोडल अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि कैंप के दूसरे दिन 50 के स्लॉट के सापेक्ष 22 आवेदन जमा हुए हैं। इस कैंप में नए और पुनर्निर्गमन श्रेणी के ऑनलाइन भरे गए पासपोर्ट आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून से पहुंचे पीएआरपीओ नीरज रतूड़ी ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण दूसरे दिन स्लॉट पूरा नहीं हो सका है। दो दिन में 66 स्लॉट की प्रोसेसिंग हो चुकी है। शुक्रवार को कैंप का आखिरी दिन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed