{"_id":"5faadb098ebc3e9b9e6c6f9a","slug":"drunk-mla-threatens-forgive-kashipur-news-hld403672192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में दे दी थी विधायक जी को धमकी, माफ कर दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में दे दी थी विधायक जी को धमकी, माफ कर दीजिए
विज्ञापन
जसपुर पुलिस हिरासत में आरोपी।
- फोटो : KASHIPUR
जसपुर। विधायक आदेश चौहान को फोन पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अधिक नशे की हालत में विधायक को धमकी देने की बात कहते हुए उनसे लिखित में माफी मांगी। विधायक ने भी उसे माफ कर दिया, जिसके बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मंगलवार को कोतवाली परिसर में घटना का खुलासा करते हुए एसआई मनोज जोशी ने बताया कि पांच नवंबर को विधायक आदेश चौहान को उनके फोन पर एक युवक ने सात बार फोन कर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। विधायक की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ धारा 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो फोन करने वाला ग्राम बैलजुड़ी थाना कुंडा निवासी निकला और उसके फोन की लोकेशन दिल्ली में मिली। आरोपी की धरपकड़ के लिए एएसपी ने टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को ग्राम बैलजुड़ी चौराहे पर घूमते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि पांच नवंबर को अधिक शराब पीने पर नशे की हालत में उसने विधायक आदेश चौहान को फोन कर उनसे अभद्रता की थी। किसी के कहने पर विधायक को जान से मारने की धमकी नहीं दी। वह दिल्ली में एक कॉल सेंटर में काम करता है। उसने अपना नाम साजिद अली निवासी ग्राम बैलजूड़ी थाना कुंडा का बताया। आरोपी के विधायक से लिखित में माफी मांगने पर विधायक ने उसे माफ कर दिया। एसआई जोशी ने बताया कि आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया है।