Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug smuggler arrested with ganja in kashipur

Kashipur News: नशा तस्कर 20.5 किग्रा गांजा के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया केस

Tue, 24 Sep 2024 05:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Sep 2024 05:04 PM IST
सार

प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र रामनगर रोड स्थित एक एन्क्लेव से एक नशा तस्कर को 20.5 किलो गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Drug smuggler arrested with ganja in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में प्रतापपुर पुलिस चौकी क्षेत्र रामनगर रोड स्थित एक एन्क्लेव से एक नशा तस्कर को 20.5 किलो गांजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया एसआई देवेंद्र सिंह सावंत, कांस्टेबल दीपक जोशी व हेमचंद्र के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान रामनगर रोड स्थित रम्पुरा के पास एन्क्लेव कॉलोनी के निकट एक व्यक्ति प्लास्टिक का कट्टा पीठ पर लाद कर ले जाता दिखाई दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- हेली सेवा का किराया 500 रुपये बढ़ा: हल्द्वानी-पिथौरागढ़ का किराया था तीन हजार, भार क्षमता 10 किलो घटी

विज्ञापन

संदेह होने पर उसे रोका तब वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20.5 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलविंदर सिंह उर्फ विरयाम सिंह निवासी रम्पुरा हाल निवासी साक्षी एन्क्लेव कॉलोनी बताया। वह गांजा रामनगर के रहने वाले शकील नामक व्यक्ति से लाता है और नशेड़ियों को बेचता है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed