फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand News: Heli service fare increased by Rs 500

हेली सेवा का किराया 500 रुपये बढ़ा: हल्द्वानी-पिथौरागढ़ का किराया था तीन हजार, भार क्षमता 10 किलो घटी

Tue, 24 Sep 2024 04:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 24 Sep 2024 04:25 PM IST
सार

हल्द्वानी की यात्रा सुगम बनाने के लिए शुरू की गई हेलीकॉप्टर का किराया बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा यात्रियों की भार क्षमता 85 किलो से घटाकर 75 किलो कर दी गई है। 75 किलो से अधिक भार होने पर यात्री को प्रति किलो 100 रुपया अधिक देना होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Heli service fare increased by Rs 500
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले से हल्द्वानी की यात्रा सुगम बनाने के लिए शुरू की गई हेलीकॉप्टर का किराया बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा यात्रियों की भार क्षमता 85 किलो से घटाकर 75 किलो कर दी गई है। 75 किलो से अधिक भार होने पर यात्री को प्रति किलो 100 रुपया अधिक देना होगा।

 

सीमांत जिला पिथौरागढ़ के लोगों की सुविधा को देखते हुए 22 फरवरी 2024 से हेरिटेज एविएशन ने हल्द्वानी से पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के लिए हेली सेवा की शुरुआत की थी। तब पिथौरागढ़ के लिए हल्द्वानी से 3,000 रुपये और मुनस्यारी के लिए 3,500 रुपये किराया निर्धारित था। इसके अलावा जीएसटी अतिरिक्त देना पड़ता था। पहले इस शुल्क पर यात्री का वजन 85 किलो तय था। जुलाई से कंपनी ने पिथौरागढ़ और मुनस्यारी तक के किराए में 500 रुपये की वृद्धि कर दी। इसी तरह यात्रियों की भार क्षमता भी 85 किलो से घटाकर 75 किलो कर दी है। भार क्षमता 75 किलो से अधिक होने पर यात्रियों को 100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अतिरिक्त देना पड़ रहा है।

विज्ञापन

10 घंटे का सफर मात्र 40 मिनट
मुनस्यारी से हल्द्वानी की यात्रा करने में पहले सड़क से 10 घंटे लगते थे। हेली सेवा शुरू होने के बाद यह दूरी मात्र 40 मिनट में तय हो रही है। पिथौरागढ़ से छह घंटे में तय की जाने वाली हल्द्वानी की यात्रा में आधे घंटे से भी कम समय लग रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी माह से मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के यात्रियों को हेरिटेज एविएशन लगातार अब भी सेवा दे रहा है। जुलाई से प्रति यात्री दोनों जगहों से 500 रुपया किराया बढ़ाया गया है। भार क्षमता नियमानुसार 75 किलो तय की गई है।

- रोहित माथुर, सीईओ, हेरिटेज एविएशन

हेरिटेज एविएशन कंपनी सीमांत के लोगों को अच्छी सेवा दे रहा है। हल्द्वानी से मुनस्यारी के लिए पहले से निर्धारित किराए पर ही सेवा देनी चाहिए। यदि भार क्षमता घटाई है तो उसकी दरों में भी कमी करनी चाहिए।
- हरीश धामी, विधायक धारचूला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed