{"_id":"62c48c7ef09cfe679e6a9b76","slug":"drug-smugglar-arest-in-kashipur-kashipur-news-hld4681238136","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़ा गया आरोपी, 9072 नशीली गोलियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित दवाओं के साथ पकड़ा गया आरोपी, 9072 नशीली गोलियां बरामद
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में ड्रग्स का आरोपी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। आरोपी बिजनौर से नशे की गोलियां काशीपुर में सप्लाई करने के लिए लाया था।
मंगलवार को एसपी चंद्रमोहन सिंह ने अपने कार्यालय में प्रतिबंधित ड्रग्स बरामदगी का खुलासा किया। बताया कि सोमवार को कुंडा थाना पुलिस सीओ वीर सिंह के नेतृत्व में मुरादाबाद मार्ग सूर्या बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि एक अस्पताल के सामने फ्लाईओवर के पास बाइक सवार व्यक्ति किसी को प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई करने के लिए खड़ा है। इस पर कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने टीम के साथ बाइक सवार आरोपी आसिफ निवासी बेरखेड़ा थाना स्योहारा, जिला बिजनौर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि वह अपनी बाइक से प्रतिबंधित दवा की सप्लाई देने आया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.70 लाख रुपये कीमत की कुल 9072 गोलियां बरामद कीं हैं। टीम में एसआई प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल नीरज बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट और हरीश प्रसाद शामिल थे।
एसपी ने बताया कि आसिफ नशे की गोलियां सप्लाई करता है। उसके आपराधिक रिकार्ड के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह सप्लाई किसे करता था।