फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drug addiction may take your jobs

नशे में ड्यूटी की तो जाएगी नौकरी

Thu, 18 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Thu, 18 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन

जिले के सरकारी विभागों में कई कर्मचारियों और अधिकारियों के ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में आने की शिकायत डीएम डा. नीरज खैरवाल को काफी दिनों से मिल रही थी। हाल ही में सितारगंज तहसील में भी एक राजपत्रित अधिकारी के दफ्तर में शराब पीने और लोगों से अभद्र व्यवहार का मामला उजागर होने के बाद डीएम डा. नीरज खैरवाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने जिलास्तर के सभी अधिकारियों और उपजिलाधिकारियों को सर्कुलर जारी कर कड़ी चेतावनी दी। कहा कोई भी अधिकारी या कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नशे में  पाया गया तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


डीएम कार्यालय से जारी ने आदेश में कहा गया कि जिले के कई अधिकारी और कर्मचारी शराब पीकर दफ्तर आते हैं, जिससे आम लोगों और फरियादियों को अपने कार्य कराने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अपने कार्यालय में शराब पीते पाया गया तो उसका यह कृत्य कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 एवं उत्तरांचल सरकारी सेवा नियमावली-2003 का उल्लंघन होगा। ऐसे स्थिति में संबंधित अधिकारी और कर्मचारी का सरकारी सेवा में रहना, जनहित और सरकार हित में ठीक नहीं है। कोई अधिकारी और कर्मचारी शराब पीकर दफ्तर पहुंचा तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोपी को नौकरी से बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed