फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Drama For Job in Pantnagar

पंत विवि में नौकरी के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा ठेका कर्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Drama For Job in Pantnagar
नौकरी की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा विजय कुमार। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। जीबी पंत कृषि विवि में पूर्व में कार्यरत ठेका कर्मी रविवार को विवि परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ गया। ऊंची टंकी से चिल्लाते हुए वह हुए संबंधित विभाग से दोबारा नौकरी पर रखने की मांग करने लगा, जिससे परिसर में अफरातफरी मच गई। उसे टंकी से नीचे उतरवाने में पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमों की करीब तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी। आखिर में निदेशक निर्माण एवं संयंत्र डॉ. एसएस गुप्ता के आश्वासन पर वह नीचे उतर आया। उसके बाद पुलिस ने पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिसर की पीजी कालोनी निवासी विजय कुमार उर्फ जग्गा लगभग आठ माह पूर्व तक विवि के निर्माण एवं संयंत्र कार्यालय में ठेके पर कार्यरत था। आठ माह पूर्व भी वह एक दिन सुबह सुबह नशे की हालत में तीन कमरों के आवास की मांग को लेकर पीजी कालोनी के सामने टेलिफोन टावर पर चढ़ गया था, जिसे सुरक्षा और पुलिस कर्मियों ने दो घंटे की मान मनौव्वल कर बमुश्किल उतारा था। उस समय पुलिस ने शांति भंग की आशंका में उसका चालान कर दिया था और विभागीय कार्रवाई के नाम पर विभाग से उसकी सेंक्शन काट दी गई थी। बेरोजगार विजय नशे की हालत में रविवार सुबह साढ़े सात बजे बजे नौकरी की मांग को लेकर पीजी कालोनी के पीछे पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर सीओ पंतनगर वीर सिंह, एसओ अनिल उपाध्याय, पुलिसकर्मी, अग्निशमन कर्मी व एसडीआरएफ की टीम मौके पर जुट गई। सभी उसे मनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे बाद निदेशक निर्माण एवं संयंत्र (डीडब्ल्यूपी) डॉ. गुप्ता के मौखिक आश्वासन पर विजय नीचे उतर आया। पुलिस ने विजय को टंकी से उतरते ही हिरासत में ले लिया। सुरक्षाधिकारी आरसी जोशी की तहरीर पर पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ धारा 309 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed