{"_id":"683b5a77f0e9bb0f9d065c9b","slug":"drain-water-will-fall-into-rivers-only-after-being-purified-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-125375-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शुद्ध होकर ही नदियों में गिरेगा नालों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शुद्ध होकर ही नदियों में गिरेगा नालों का पानी
Sun, 01 Jun 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनजीटी के निर्देश पर जिले की नदियों में सीधे गिरने वाले नालों पर रोक लगाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में इनका सर्वे कराया जाएगा।
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) का स्पष्ट आदेश है कि नदियों के किनारे ट्रीटमेंट प्लांट लगाकर नालों के पानी को शुद्ध करने के बाद ही नदियों में छोड़ा जाए।
इसी आदेश के तहत खटीमा से लेकर जसपुर विकासखंड के बीच बहने वाली सभी नदियों में गिरने वाले नालों के पानी को ट्रीटमेंट के बाद ही इनमें छोड़ने की योजना है।
इसकी कवायद रुद्रपुर से शुरू कर दी गई है। शहर में बहने वाली कल्याणी नदी में गिरने वाले 22 बड़े नाले चिह्नित किए गए हैं। पेयजल निगम ने इनका सर्वे कराने का जिम्मा लिया है।