फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   DPS Will Host National Fensing

डीपीएस में होगी राष्ट्रीय फेंसिंग चैंपियनशिप, 32 टीमें लेंगी हिस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
DPS Will Host National Fensing
रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में पत्रकार वार्ता करते फेंसिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। 28वीं जूनियर और 31वीं सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप के आयोजन का जिम्मा दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर को मिला है। दोनों वर्गों की प्रतियोगिताएं 15 से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के साथ ही सेना के खिलाड़ी भी हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन

बुधवार को स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने कहा कि भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव मेहता के निर्देशन में चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और सेना की कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। स्कूल चेयरमैन और उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि स्कूल के तीन हॉल में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

स्कूल परिसर में ही खिलाड़ियों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था की जा रही है। जूनियर और सीनियर वर्ग में करीब 700-700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के सचिव मनीष पांडे ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर ही इसी साल टोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने के लिए टीम चुनी जाएगी। रुद्रपुर में इस प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र में खेलों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed