फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dowry murder case filed against husband and in-laws

Udham Singh Nagar News: पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या केस दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Dowry murder case filed against husband and in-laws
पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंतनगर। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पंतनगर थाना पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मल्ला गोरखपुर नैनीताल रोड भोटिया पड़ाव हल्द्वानी निवासी कमल थापा ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कमल ने बताया कि उसकी छोटी बहन प्रियंका की शादी हाल निवासी गली नं-तीन जगतपुरा अटरिया मोड रुद्रपुर और मूल निवासी ग्राम खटोली वल्ली तहसील चंपावत के संजय बुराठी के साथ 21 नवंबर 2021 को हुई थी। आरोप है कि बहन के ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। बहनोई संजय बुराठी, उसका भाई मुकेश अपनी बहन उमा के साथ प्रियंका को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी देकर तीन लाख रुपये नकद व एक स्कूटी की मांग करते रहे। करीब 10-15 दिन पहले उसकी बहन ने फोन पर बताया कि ससुराली दहेज न मिलने पर जान से मारने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने मायके वालों से बात करने से भी मना किया है। कमल का कहना है कि बीते मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे संजय ने फोन कर प्रियंका की मौत की जानकारी दी। उसने बहन के ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पंतनगर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि आरोपी संजय, मुकेश और उमा के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed